तरियानी के गौसपुर मरहल्ला में भीषण डकैती: 18 लाख की संपत्ति लूटी, परिवार सहमा
तरियानी के गौसपुर मरहल्ला में भीषण डकैती: 18 लाख की संपत्ति लूटी, परिवार सहमा शिवहर, 28 दिसंबर: तरियानी थाना क्षेत्र के गौसपुर मरहल्ला भरॉव वार्ड नंबर 10 में अज्ञात अपराधियों ने बीती रात भीषण डकैती को अंजाम दिया। डकैतों ने राकेश साह, पिता रामचंद्र साह के घर में घुसकर नगदी, जेवरात समेत करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना रात 12:30 बजे से 1:00 बजे के बीच की है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अपराधी हथियारों से लैस थे और घर के अंदर घुसते ही उन्होंने सभी को बंधक बना लिया। डकैतों ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर अलमारी और अन्य स्थानों से नगदी और गहने लूट लिए। अपराधियों ने इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली और बहुमूल्य सामान समेटकर फरार हो गए। पीड़ित राकेश साह ने बताया कि डकैतों के चेहरे ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही तरियानी थाना की पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला सूचना इकाई की टीम तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। मा...