खिचड़ी में पिलुआ देख बच्चे थाली ले पहुंचे पंचायत भवन, की मुखिया से शिकायत
खिचड़ी में पिलुआ देख बच्चे थाली ले पहुंचे पंचायत भवन, की मुखिया से शिकायत खिचड़ी में पिलुआ देख भड़के छात्र व छात्राएं शिवहर---- जिले के हरनाही पंचायत भवन में आम सभा के दौरान पंचायत भवन के बगल में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छोटे-छोटे छात्र- छात्राओं ने थाली में खिचड़ी लेकर पंचायत भवन पहुंचकर मुखिया खुशबू कुमारी एवं उनके पति प्रतिनिधि अविनाश रावत से शिकायत करते हुए कहा है की मुखिया जी पड़ोसे गए खिचड़ी में पिलुआ है। मुखिया प्रतिनिधि अविनाश रावत ने बताया है कि पंचायत भवन के बगल में प्राथमिक विद्यालय है जहां की प्रधान शिक्षिका चित्ररेखा देवी है। बच्चों के खिचड़ी में पिलुआ दिखाते हुए कहां है कि बच्चों के भोजन इस तरह नहीं दिया जाए। आगे शिकायत करें, ताकि बच्चों को शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध हो सके। गौरतलब हो कि मध्यान भोजन योजना भारत सरकार की एक योजना है ।जिसके अंतर्गत पूरे देश के प्राथमिक और लघु माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को दोपहर का भोजन निशुल्क प्रदान किया जाता है। नामांकन बढ़ाने, प्रतिधारण और उपस्थिति तथा इसके साथ-साथ बच्चों में पौषणिक स्टार में सुधार करने के उद्द...