संदेश

शिवहर जिला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिवहर विधायक चेतन आनंद संघर्ष से विरासत तक, शिवहर का नया अध्याय

चित्र
शिवहर की राजनीति में चेतन आनंद एक मिसाल के तौर पर उभरे हैं। जिस ज़िले से उनके पिता आनंद मोहन सांसद बने थे, वहीं से विधायक बनकर चेतन ने न केवल बिछड़ी हुई राजनीतिक विरासत को पुनर्जीवित किया, बल्कि पिता की रिहाई के वर्षों लंबे संघर्ष को अंजाम तक पहुँचाया और माँ के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। चेतन का शिवहर से रिश्ता केवल चुनावी गणित तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने सहरसा से अधिक प्रिय शिवहर* को माना और अपनी ऊर्जा यहाँ समर्पित की। यह टुच्ची सोच है कि “बाहरी भगाओ”ऐसा कहने वाले भूल जाते हैं कि उनकी अपनी बहुएँ भी बाहर से ही आती हैं और वंश को आगे बढ़ाती हैं। बिहार सबका है; यहाँ कोई भी, चाहे जिस ज़िले से हो, अगर योग्यता और सामर्थ्य है तो चुनावी मैदान में उतर सकता है। सच यही है—आनंद मोहन जैसा कोई नहीं हो सकता, लेकिन चेतन आनंद जैसा बन पाना भी आसान नहीं है। उनके कार्यकाल में शिवहर ने उल्लेखनीय विकास देखा—सड़कों का जाल, स्कूलों का उन्नयन, अस्पताल से लेकर डिग्री कॉलेज तक की उपलब्धियाँ। उनके अथक प्रयासों से मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुई, सलेमपुर में औद्योगिक क्षेत्र के लिए ज़मीन अधिग्रहण की...

पूर्व विधायक मो :सरफुद्दीन का बढ़ता जनाधार, शिवहर की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत

चित्र
शिवहर की राजनीति में सरफुद्दीन का कद लगातार मज़बूत होता जा रहा है। हाल ही में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए और गगनभेदी “सरफुद्दीन ज़िंदाबाद” की गूंज से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा। समर्थकों की एकजुटता और जोश ने साफ कर दिया कि स्थानीय राजनीति में सरफुद्दीन को अब हल्के में लेना मुश्किल होगा। जनसेवा और संघर्षशील छवि ने सरफुद्दीन को जनता के बीच अलग पहचान दिलाई है। उनकी सक्रियता और ज़मीनी मुद्दों पर बेबाक मुखरता ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों दोनों को प्रभावित किया है। चाहे क्षेत्र के विकास की बात हो या जनता की समस्याओं की आवाज़ उठाने की—सरफुद्दीन हर मोर्चे पर सक्रिय दिखाई देते हैं। सम्मेलन के बाद उनके समर्थकों के चेहरे पर आत्मविश्वास और ऊर्जा साफ झलक रही है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा ज़ोर पकड़ रही है कि आगामी चुनावी रणनीति में सरफुद्दीन को नज़रअंदाज़ करना अब आसान नहीं होगा। उनका बढ़ता जनाधार इस बात का संकेत है कि शिवहर की राजनीति नए शक्ति संतुलन की ओर बढ़ रही है।

शिवहर में महिला नेतृत्व की आहट, संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. नूतन माला सिंह पर चर्चा तेज

चित्र
शिवहर में महिला नेतृत्व की आहट, संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. नूतन माला सिंह पर चर्चा तेज शिवहर की राजनीति में डॉ. नूतन माला सिंह का नाम अब तेजी से उभरने लगा है। शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया। संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. नूतन सिंह की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। समर्थकों का मानना है कि उन्होंने जनता से सीधे संवाद स्थापित किया है और उनकी सादगीपूर्ण छवि ने हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, को प्रभावित किया है। लंबे समय से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय डॉ. नूतन सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर निरंतर पहल की है। यही कारण है कि शिवहर में उनकी पकड़ मज़बूत होती जा रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सम्मेलन में जिस प्रकार महिलाओं की मौजूदगी और समर्थन दिखा, उससे साफ है कि डॉ. नूतन सिंह की अनदेखी अब किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगी। उनकी बढ़ती स्वीकार्यता और जनसमर्थन से शिवहर की राजनीति में बदलाव की बयार साफ दिखाई दे रही है।

शिवहर में गूंजा ‘राणा जिंदाबाद’ एनडीए सम्मेलन में ठाकुर रत्नाकर राणा की बढ़ी मांग

चित्र
एनडीए सम्मेलन में राणा का जलवा समर्थकों के नारों से गूंजा शिवहर शिवहर के पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने राणा के समर्थन में जमकर नारे लगाए। “राणा जिंदाबाद” के नारों से पूरा समाहरणालय मैदान गूंज उठा। सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि ठाकुर राणा शिवहर की राजनीति में हमेशा सक्रिय और जनहितैषी नेता रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और संघर्षशील छवि के कारण आज भी कार्यकर्ता उन्हें नेतृत्व की मुख्य धारा में देखना चाहते हैं। स्थानीय नेताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने यह संकेत दे दिया है कि आगामी चुनावी रणनीति में राणा की भूमिका को नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं होगा। सम्मेलन के बाद से शिवहर की राजनीति में नए समीकरणों और शक्ति संतुलन की चर्चा भी तेज हो गई है।

शिवहर में प्रशांत किशोर का हुंकार, बोले – बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए करें मतदान

चित्र
शिवहर में प्रशांत किशोर का हुंकार, बोले – बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए करें मतदान शिवहर। बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ निकाली जा रही ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को शिवहर पहुंचे। एक दिवसीय दौरे के दौरान जिलेभर में उनका कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसभा स्थल पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी, जिसमें महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। मोदी, नीतीश और लालू पर सीधा हमला सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, "मोदी जी बिहार से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्रियां लगवा रहे हैं। बिहार के युवाओं को मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है। जब वोट आपका है, तो फैक्ट्री बिहार में लगनी चाहिए या गुजरात में?" उन्होंने जनता से अपील की कि वे अगली बार जाति और नेताओं के चेहरे देखकर वोट न दें, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर मत...

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम

चित्र
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम शिवहर में आयोजित कार्यशाला में सहकारिता की मजबूती पर हुआ मंथन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिला माइक्रो एटीएम शिवहर :– अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से शिवहर शहर के एक स्थानीय होटल में भव्य एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की मजबूती, आधुनिक तकनीक का समावेश तथा पैक्स अध्यक्षों की जमीनी चुनौतियों का समाधान करना रहा। सहकारिता के केंद्र में पैक्स, मिलेगा डिजिटल सशक्तिकरण कार्यक्रम की खास बात रही माइक्रो एटीएम मशीनों का वितरण, जिसके तहत प्रतीकात्मक रूप से दो पैक्स अध्यक्षों को माइक्रो एटीएम सौंपा गया। बैंक की अध्यक्ष मधु प्रिया ने घोषणा की कि आने वाले समय में सभी पैक्स अध्यक्षों को माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा उनके दरवाजे पर मिलेगी। ल । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं बैंक अध्यक्ष मधु प्रि...

शिवहर में सब-रजिस्टार नीरज कुमार के योगदान से रजिस्ट्री राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि, 4.20 करोड़ की बढ़ोतरी

चित्र
शिवहर :- शिवहर जिला रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद वर्तमान सब-रजिस्टार नीरज कुमार के कुशल प्रबंधन और पारदर्शी कार्यशैली के चलते वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन रजिस्ट्री से हुए राजस्व में 4 करोड़ 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शिवहर जिले से भूमि रजिस्ट्री के माध्यम से कुल 29 करोड़ 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, नये वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 33 करोड़ 34 लाख रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी किसी भी सरकारी रजिस्ट्री दर में बदलाव किए बिना हुई है। इसका श्रेय कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल संचालन को दिया जा रहा है। मामलों पर सब-रजिस्टार का जवाब – RTI के आरोपों को बताया निराधार हाल ही में रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ी कुछ शिकायतें और आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए थे, जिनमें RTI के माध्यम से जानकारी नहीं मिलने की बात कही गई थी। इस संबंध में स...

गरीब जनता पार्टी लो०द्वारा रविदास जयंती सह-विशाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

चित्र
गरीब जनता पार्टी  लो०द्वारा रविदास जयंती सह-विशाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन तरियानी चौक में संत रविदास जी को श्रद्धांजलि, कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी को किया गया नमन शिवहर :- शिवहर जिले के तरियानी चौक स्थित युगल किशोर राज मंगल सिंह महाविद्यालय परिसर में गरीब जनता पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ कवि जी के नेतृत्व में संत रविदास जयंती सह-विशाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत रविदास जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस समारोह में संत रविदास जी के सामाजिक सुधारों, उनके योगदान और उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी वीरता और बलिदान को नमन करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक अमरेंद्र कुमार सिंह ने की, संचालन दीनबंधु सिंह क्रांतिकारी ने किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना बाबू ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी दीनबं...

शिवहर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत, आगामी चुनाव पर चर्चा

चित्र
शिवहर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत, आगामी चुनाव पर चर्चा शिवहर, बिहार: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का शिवहर में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय युवा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार गिरी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई। नितेश गिरी ने अपने संबोधन में कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी है। हम एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर जनता के हर मुद्दे पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। आगामी चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को विधायक बनाकर पटना भेजना हमारा संकल्प है।" गिरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। दिलीप जायसवाल ने शिवहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, "शिवहर की जनता ने हमेशा बीजेपी पर भरोसा जताया है। यह विश्वास हमें 2025 के चुनाव में और भी मजबूती से ...

शिवहर: कड़ाके की ठंड में DM और SDM ने किया बागमती नदी की उड़ाही कार्य का निरीक्षण

चित्र
शिवहर: कड़ाके की ठंड में DM और SDM ने किया बागमती नदी की उड़ाही कार्य का निरीक्षण शिवहर, 16 जनवरी: कड़ाके की ठंड के बावजूद जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने बेलवा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुरानी बागमती नदी की उड़ाही कार्य का गहन निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बागमती नदी की उड़ाही कार्य से जलजमाव और बाढ़ की समस्या में कमी आएगी, साथ ही इससे क्षेत्र के किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। बेलवा के ग्रामीणों ने इस निरीक्षण और प्रशासनिक सक्रियता पर खुशी जताई। उनका कहना है कि उड़ाही कार्य पूरा होने से खेतों में जलनिकासी की समस्या समाप्त होगी और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। निरीक्षण के दौरान DM विवेक रंजन मैत्रेय ने कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं का सही और समय पर...

शिवहर में मकर संक्रांति के दही-चूड़ा भोज से गरमाया सियासी माहौल

चित्र
शिवहर में मकर संक्रांति के दही-चूड़ा भोज से गरमाया सियासी माहौल शिवहर, 15 जनवरी: शिवहर में मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित दही-चूड़ा भोज ने जिले की सियासत को नई धार दी है। पूर्व सांसद और भाजपा नेत्री रामा देवी द्वारा भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के बड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने इसे चर्चा का केंद्र बना दिया। भोज का आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संभावित रणनीतियों और गुटबाजी के संकेत भी दिए। सामाजिक समरसता और राजनीतिक उद्देश्य पूर्व सांसद रामा देवी ने कहा, "मकर संक्रांति का पर्व भाईचारे और समानता का प्रतीक है। इस अवसर पर हम सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास करते हैं। यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसमें दूर-दूर से कार्यकर्ता और नेता शामिल होते हैं।" भोज में पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। यह आयोजन भाजपा की "सभी को साथ लेकर चलने" की नीति को दर्शाता है। ...

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का सातवां स्मृति दिवस: शिवहर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जिले के विकास में उनके योगदान को किया गया याद

चित्र
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का सातवां स्मृति दिवस: शिवहर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जिले के विकास में उनके योगदान को किया गया याद शिवहर: शिवहर जिले के निर्माता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का सातवां स्मृति दिवस जिले भर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके परिवार, समर्थकों और विभिन्न दलों के नेताओं ने मिलकर उनकी स्मृति को नमन किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। समाहरणालय परिसर में प्रतिमा पर अर्पित किए गए पुष्प स्मृति दिवस की शुरुआत समाहरणालय परिसर में स्थित स्व. रघुनाथ झा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। उनके पुत्र और पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, उनके पौत्र राकेश कुमार झा और नवनीत कुमार झा ने परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि दी। महात्मा गांधी नगर भवन में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम महात्मा गांधी नगर भवन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया बलराम सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के...

शिवहर: आधुनिक शिवहर के निर्माता सर्वस्वी रघुनाथ झा की 7वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम

चित्र
शिवहर: आधुनिक शिवहर के निर्माता सर्वस्वी रघुनाथ झा की 7वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम शिवहर :- शिवहर जिले के निर्माता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज शिवहर के गांधी भवन में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिले के लोग इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कार्यक्रम में उनके पोते राकेश झा और युवा नेता नवनीत झा, पूर्व विधायक अजीत कुमार झा समेत जिले के कई प्रतिष्ठित नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। रघुनाथ झा: शिवहर के निर्माता और एक महान नेता रघुनाथ झा का जन्म बिहार के शिवहर जिले में हुआ था। उनका पूरा जीवन समाज और जनता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना और अपने विचारों व कार्यों से जिले और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिवहर को जिला बनाने में अहम भूमिका 1994 में शिवहर को स्वतंत्र जिला का दर्जा मिलने के पीछे रघुनाथ झा की अथक मेहनत और संकल्पशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने शिवहर को एक आदर्श जिला बनाने का सपना देखा और इसे साकार करने के ल...