अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम
शिवहर में आयोजित कार्यशाला में सहकारिता की मजबूती पर हुआ मंथन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिला माइक्रो एटीएम
शिवहर :– अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से शिवहर शहर के एक स्थानीय होटल में भव्य एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं की मजबूती, आधुनिक तकनीक का समावेश तथा पैक्स अध्यक्षों की जमीनी चुनौतियों का समाधान करना रहा।
सहकारिता के केंद्र में पैक्स, मिलेगा डिजिटल सशक्तिकरण
कार्यक्रम की खास बात रही माइक्रो एटीएम मशीनों का वितरण, जिसके तहत प्रतीकात्मक रूप से दो पैक्स अध्यक्षों को माइक्रो एटीएम सौंपा गया। बैंक की अध्यक्ष मधु प्रिया ने घोषणा की कि आने वाले समय में सभी पैक्स अध्यक्षों को माइक्रो एटीएम उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे किसानों और ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा उनके दरवाजे पर मिलेगी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं बैंक अध्यक्ष मधु प्रिया, वहीं अपर निबंधक (पटना) सुभाष जी, विशेष पदाधिकारी शिवहर, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी रंजीत कुमार और पैक्स संघ के जिला अध्यक्ष रवि कुमार सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ और उन्होंने सहकारिता की भावना को मजबूती देने पर बल दिया।
कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्षों की समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया गया। जिला अध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने कहा,
"पैक्स अध्यक्षों को ऋण वसूली, वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और राजनीतिक हस्तक्षेप जैसी कई जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनका समाधान सहकारिता की मजबूती से ही संभव है।"
कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मधु प्रिया ने कहा कि सहकारी बैंक पैक्स समितियों के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। अपर निबंधक सुभाष जी और सहकारिता पदाधिकारी रंजीत कुमार ने भी सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में अमरेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, राजकुमार सिंह, लालबाबू चौधरी, नरेश कुमार, रमेश कुमार, कल्पना सिंह, सुजीत कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, हरिचरण महतो, कामोद कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पैक्स प्रतिनिधि मौजूद रहे।
तिरहुत लाइव संवाददाता राकेश चौधरी की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें