डुमरी कटसरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रखंड प्रमुख और थानाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
डुमरी कटसरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रखंड प्रमुख और थानाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण शिवहर/डुमरी कटसरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरी कटसरी प्रखंड मुख्यालय और श्यामपुर भटहा थाना परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख श्रीमती सरिता देवी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार और अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रखंड प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लेने का दिन है। इसी क्रम में श्यामपुर भटहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस बल को देश सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की असली कीमत तभी समझी जा सकती है जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने लोगों से देशहित में आपसी भाईचारा ...