संदेश

मोतिहारी जिला लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बीपीएससी के री एक्जाम कि माँग को लेकर रोकी ट्रेन

चित्र
बीपीएससी के री एक्जाम कि माँग को लेकर रोकी ट्रेन सरकार 70 वी बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराये: छात्र युवाशक्ति मोतिहारी । 70 वी बीपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए पुनः नये शीरे से निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने कि माँग को लेकर सांसद पप्पू यादव के निर्देशानुसार सांसद पप्पू यादव के समर्थक छात्र युवाशक्ति के कार्यकर्ताओ द्वारा बापूधाम रेलवे स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया , इस दौरान बिहार सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कि गयी । वही उक्त मौके पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए पप्पू यादव के समर्थक सह जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि बिहार का कोई भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से नही हो पाता है सभी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जाना बिहार के छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात है ,श्री सिंह ने कहा कि सरकार में बैठे अधिकारियों द्वारा बड़े - बड़े माफियाओं, नेताओ और पैसे वालो से मोटी रकम लेकर मेहनती और मेघावी छात्रों के हक और अधिकार को बेचा जाता है ,जो बर्दा...

नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान: मुखिया संघ अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शाल भेंट कर बढ़ाया आत्मसम्मान

चित्र
नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान: मुखिया संघ अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शाल भेंट कर बढ़ाया आत्मसम्मान मोतिहारी। नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के बंजरिया प्रखंड के चैलाहा गांव में महिलाओं को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बंजरिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष और भावी विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विनोद कुमार यादव ने कहा, "महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनका सम्मान और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। इस पहल के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि समाज के हर वर्ग को आगे लाने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य नरकटिया विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयाम तक पहुंचाना है। "यदि जनता का आशीर्वाद मुझे मिलता है, तो मैं इस क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।" महिलाओं ने इस सम्मान समारोह के लिए खुशी जताई और ...

मोतिहारी:- ठंढ के मौसम में बढ़ जाती है टीबी, सावधानी बरतनी जरूरी

चित्र
मोतिहारी:- ठंढ के मौसम में बढ़ जाती है टीबी, सावधानी बरतनी जरूरी मोतिहारी :- सर्दियों के मौसम में बढ़ते ठंढ के साथ सर्दी-खांसी, बुखार सहित अन्य ठंड जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसमें टीबी रोगियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में टीबी मरीजों को विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ये कहना है पूर्वी चम्पारण के जिला यक्षमा पदाधिकारी डॉ संजीव का। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी के रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क और सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीबी मुक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में जगह जगह वैन में उपलब्ध अत्याधुनिक पोर्टेबल मशीन के द्वारा एक्स रे कर लोगों के अंदर मौजूद टीबी संक्रमण की जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादा ठंढ होने पर टीबी का संक्रमण काफी बढ़ जाता है। कोई भी टीबी मरीज जब तक वह पूरी तरह से ठीक न हो जाय, तब तक उन्हें टीबी की दवा नियमित रूप से खानी चाहिए। टीबी की बीमारी में दवा बीच में छोड़े जाने पर बीमारी और बढ़ जाती है। उन्हें "एमडीआर" टीबी होने का खतरा हो जाता है। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि टीबी मरीजों को ठंढ ...

मोतिहारी: 3 जनवरी से होगा जिला क्रिकेट लीग का आगाज

चित्र
मोतिहारी: 3 जनवरी से होगा जिला क्रिकेट लीग का आगाज मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वधान में  स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-2 और 3 पर 3 जनवरी 2025 से जिला क्रिकेट लीग का सुभारम्भ होने जा रहा हैं।सीनियर डिवीजन के अंतर्गत होनेवाले कल के मुकाबले में ग्राउंड-2 पर यंग इलेवन क्रिकेट क्लब और अपन क्रिकेट क्लब की टीम आमने-सामने होंगी वही ग्राउंड-3 पर ब्रावो क्रिकेट क्लब की टीम ढाका क्रिकेट क्लब के सामने होंगी। इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग का उदघाटन नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार की उपस्थिति रहेगी।बतौर विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अमरेश कुमार व उप-महापौर नगर निगम मोतिहारी लालबाबु गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।साथ ही इसीडीसीए के सभी पदाधिकारी व इसीडीसीए से सम्बद्ध सभी क्रिकेट क्लब्स के पदाधिकारी भी उदघाटन के मौके पर उपस्थित रहेंगे। तिरहुत लाइव मोतिहारी ब्यूरो चीफ नीतेश वर्मा की रिपोर्ट 

सनातन संस्कृति के पुरोधा आचार्य किशोर कुणाल जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

चित्र
सनातन संस्कृति के पुरोधा आचार्य किशोर कुणाल जी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित मोतिहारी। सिकारिया कैंपस में सनातन संस्कृति के पुरोधा आचार्य किशोर कुणाल जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा में एम एस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल अरुण मिश्रा, प्रोफेसर राम निरंजन पांडे, उपमहापौर लाल बाबू गुप्ता, शंभू नाथ सिकरिया, भाजपा नेता चंद्र किशोर मिश्रा और वार्ड पार्षद धीरज जायसवाल उपस्थिति थे। सभा के दौरान सभी वक्ताओं ने आचार्य किशोर कुणाल जी के जीवन और उनके द्वारा सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए किए गए अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि आचार्य किशोर कुणाल जी ने अपने जीवन को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीसभा में सभी उपस्थित लोगों ने किशोर कुणाल जी के आदर्शों और मूल्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वही शम्...

मोतिहारी: अफसरों को पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश

चित्र
अफसरों को पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश मोतिहारी :- शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने वाले धनौती नदी पर प्रस्तावित पुल का जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुल निर्माण निगम के अभियंता को जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूर्ण करते हुए पुल निर्माण शुभारंभ कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त,नगर निगम मोतिहारी सौरभ सुमन यादव एवं सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम मोतिहारी उपस्थित थे। पुल के निर्माण पर आयेगी 14 करोड़ की लागत  सहायक अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया गया कि पुल मजुरहा,मोतिहारी को हरदिया, मोतिहारी से जोड़ती है। इसके लिए लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि प्राक्कलित है जिसका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है।  पुल की लंबाई 72 मीटर होगी और चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। इस पर फुटपाथ भी प्रस्तावित है, जो लगभग 1.47 मीटर की चौड़ाई का होगा। दोनों तरफ सेफ्टी कर्व और रेलिंग भी बनेगा। पुल का निर्माण होने से जिला समाहरणालय, जिला कोर्ट, मजुराहा, मोतिहारी की संपर्कता सीधे कोटवा से होगी तथा एनएच 28 से वैकल्पिक सं...