शिवहर में महिला नेतृत्व की आहट, संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. नूतन माला सिंह पर चर्चा तेज

शिवहर में महिला नेतृत्व की आहट, संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. नूतन माला सिंह पर चर्चा तेज

शिवहर की राजनीति में डॉ. नूतन माला सिंह का नाम अब तेजी से उभरने लगा है। शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दिया।
संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. नूतन सिंह की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। समर्थकों का मानना है कि उन्होंने जनता से सीधे संवाद स्थापित किया है और उनकी सादगीपूर्ण छवि ने हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, को प्रभावित किया है।

लंबे समय से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय डॉ. नूतन सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर निरंतर पहल की है। यही कारण है कि शिवहर में उनकी पकड़ मज़बूत होती जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सम्मेलन में जिस प्रकार महिलाओं की मौजूदगी और समर्थन दिखा, उससे साफ है कि डॉ. नूतन सिंह की अनदेखी अब किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगी। उनकी बढ़ती स्वीकार्यता और जनसमर्थन से शिवहर की राजनीति में बदलाव की बयार साफ दिखाई दे रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तरियानी :- प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम

शिवहर में प्रशांत किशोर का हुंकार, बोले – बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए करें मतदान