नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

 शिवहर---- नेहरू युवा केंद्र,शिवहर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में प्रखण्ड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन श्री गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनौल सुल्तान के परिसर में आगाज हुआ।


कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि को जिला युवा अधिकारी द्वारा शॉल,डायरी व कलम से समान्नित किया गया।

मुख्य अतिथि प्राचार्य मो एनातुल्लाह ने कहा की मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेलकूद बहुत ही जरूरी है। नेहरू युवा केंद्र ने इस क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रयास किया है।युवाओं के अंदर नेतृत्व क्षमता एवं उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का केंद्र का हमेशा सार्थक प्रयास रहा है।


नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला युवा अधिकारी श्री स्वरूप देशभ्रतार ने कहा शिवहर के युवाओं के अंदर प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उसे सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की, जो नेहरू युवा केंद्र उन्हें प्रदान करती है! इससे पहले भी नेहरू युवा केन्द्र द्वारा तरह-तरह के प्रोग्राम होते रहे है जिसमे अच्छा परिणाम मिला है।इस प्रतियोगिता में 6 इवेन्ट होगा जिसमें कबड्डी(बालिका),फुटबॉल(बालक),बैडमिंटन(बालक,बालिका),रिले दौड़(बालक,बालिका) के लिए आयोजित किया जा रहा है।विजेता टीम को ट्रॉफी, मैडल व खेल किट एवम प्रमाण पत्र से समान्नित किया जाएगा साथ ही प्रथम साथ प्राप्त किये टीम को जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पूर्व स्वयंसेवक भैरव पंडित ने कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है! नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करता है! छोटे से मैदान से निकालकर बड़े मैदान में खेलने का अवसर प्रदान करता है।

मौके पर रेफरी रवि रंजन कुमार सिंह, नेहरू युवा पूर्व स्वयंसेवक भैरव पंडित,विशाल सिंह,वरुण कुमार,अमोद कुमार,अनिल कुमार राम,रूपा, निशा सहित सैकड़ों प्रतिभागी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थें।

तिरहुत लाइव शिवहर ब्यूरो चीफ नीतेश गिरी की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तरियानी :- प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम

शिवहर में प्रशांत किशोर का हुंकार, बोले – बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए करें मतदान