सर्दी पर भारी पड़ा जोश, नए साल के स्वागत में थिरका शहर

सर्दी पर भारी पड़ा जोश, नए साल के स्वागत में थिरका शहर

मोतिहारी :- नूतन वर्ष 2025 का आज से आगाज हो रहा है मोतिहारी में नए साल का जादू शहरवासियों के सिर चढ़कर बोला रहा । होटलों, रिसॉर्ट्स और अन्य आयोजन स्थलों पर युवा देर रात्रि से ही संगीत की धुन पर थिरकते रहे। सुरमई शाम कब मध्य रात्रि में तब्दील हो गई, पता ही न चला। मध्य रात्रि में घड़ी ने जैसे ही 12 बजाए, नए साल के जश्न का धमाल शुरू हो गया। आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो उठा। बता दें की आज मोतिहारी में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन जायसवाल इवेंट के माध्यम से स्थानीय मैक पैलेस के सभागार में आयोजित की गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं ,युवतियो व बूढ़े से लेकर जवान तक जमकर मस्ती की और कर्णप्रिय मधुर संगीत में एक साथ हज़ारों लोगों ने मोतिहारी के इतिहास में पहली बार डांस ,मस्ती की और एक दूसरे को नूतन वर्ष की बधाई दी ।।
तस्वीरें देखिये कैसे आज मोतिहारी के हज़ारों लोग चाहे वे युवतियां हो या नौजवान ,बूढ़े हो या जवान सभी एक साथ नए साल का जश्न मना रहे है और जमकर डांस मस्ती कर रहे है और नए साल का स्वागत कर रहे है ।।मोतिहारी के युवाओं के जोश व जुनून से ओतप्रोत इन तस्वीरों को देखकर किसी का भी मन थिरकने को मजबूर हो सकता है ।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विधायक प्रमोद कुमार व निवर्तमान बिधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह अन्य अथितियों ने किया जिसके बाद ये रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें बिहार व बिहार के बाहर से आये कई नामचीन कलाकारों ने लोगो का जमकर मनोरंजन किया व नए साल का स्वागत डांस ,मस्ती व नए उमंग व उत्साह के साथ किया ।।

तिरहुत लाइव मोतिहारी ब्यूरो चीफ नीतेश वर्मा की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवहर विधायक चेतन आनंद संघर्ष से विरासत तक, शिवहर का नया अध्याय

74वीं वर्षगांठ मनाएगा बीआर‌ए बिहार विश्वविद्यालय ; 1952 में हुई थी स्थापना

पूर्व विधायक मो :सरफुद्दीन का बढ़ता जनाधार, शिवहर की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत