सीतामढ़ी डीएम रिची पाण्डेय ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, लोक शिकायत निवारण पर की कार्रवाई

सीतामढ़ी डीएम रिची पाण्डेय ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, लोक शिकायत निवारण पर की कार्रवाई

सीतामढ़ी, 3 जनवरी: जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से हर परिवादी से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनता दरबार में आए परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत, और पीएचईडी से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लोक शिकायत निवारण में 09 मामलों की हुई सुनवाई

जनता दरबार कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई की। इस प्रक्रिया में कुल 09 मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 02 मामलों पर तत्काल आदेश जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पादन समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करें।
यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को सुने जाने और समाधान के प्रयासों की सराहना की।

तिरहुत लाइव सीतामढ़ी ब्यूरो चीफ उमेश ठाकुर की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रीगा चीनी मिल का जल्दबाजी में उद्घाटन, किसानों पर टूटा संकट का पहाड़

सीतामढ़ी: बाजपट्टी स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन की कमी से शिक्षक की मौत, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल

शिवहर: DPO राहुल रंजन ने छात्रों को क्रैश कोर्स के माध्यम से किया मार्गदर्शन