डॉक्टर आशुतोष शरण को मिला नेशनल आई एम ए का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज ऑफ जेनरल प्रैक्टिसनर का प्रोफेसर अवार्ड
डॉक्टर आशुतोष शरण को मिला नेशनल आई एम ए का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज ऑफ जेनरल प्रैक्टिसनर का प्रोफेसर अवार्ड
मोतिहारी :- चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से नित नए रिकॉर्ड कायम करनेवाले मशहूर चिकित्सक आई एम ए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण को आई एम ए के राष्ट्रीय सम्मेलन में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिसंबर 2024 सर्वश्रेष्ठ कॉलेज ऑफ जेनरल प्रैक्टिसनर का प्रोफेसर अवार्ड से विभूषित किया गया।तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में आयोजित नैटकॉन के वार्षिक सम्मेलन में आई एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसी महीने में बीते शनिवार को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से डॉक्टर शरण को सम्मानित किया।बिहार से इकलौते डॉक्टर आशुतोष शरण को इस अवार्ड के लिए नामित किया गया था।
डॉक्टर शरण ने बताया कि राष्ट्रीय आई एम ए के द्वारा उन्हें ईमेल और पत्र के द्वारा सूचित किया गया था और तब डॉक्टर शरण को हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का मौका मिला और वहां इस सम्मान से सम्मानित किए गए ,बताते चले डॉक्टर आशुतोष शरण को वर्ष 2024 में ही दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के डॉक्टर आर के एन सिन्हा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था ,वर्ष 2024 में ही बिहार के राज्यपाल के द्वारा डॉक्टर शरण द्वारा यक्ष्मा रोगियों के कल्याण के लिए किए जा कार्य में बड़ी भागीदारी के लिए मुजफ्फरपुर में सम्मानित किया गया था ,वर्ष 2024 में डॉक्टर शरण ने मोतिहारी में बेसिकॉन का आयोजन कर इतिहास रच दिया जहां देश के कोने कोने से डॉक्टर्स ने अपने शोध पत्र को आगंतुक डॉक्टर्स के समक्ष रखा था ।
डॉक्टर शरण यक्ष्मा रोगियों के लिए पोषण को चुस्त दुरुस्त बनाने में अपने एकल सहयोग से बिहार में प्राइवेट डॉक्टर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया और इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया।
तिरहुत लाइव मोतिहारी ब्यूरो चीफ नीतेश वर्मा की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें