तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया उद्भेदन
तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का किया उद्भेदन
शिवहर— तरियानी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन में और पुलिस अंचल निरीक्षक तरियानी के नेतृत्व में यह टीम सक्रिय हुई।
छापेमारी और गिरफ्तारी:
SIT ने गुप्त सूचना के आधार पर 31 दिसंबर 2024 को छह क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बरामद कीं। इसके बाद औरा-पहाड़पुर चौर क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी में शामिल निम्नलिखित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया:
अमित कुमार उर्फ ध्रुव कुमार - निवासी चक हुसैनपुर, रून्नी सैदपुर, सीतामढ़ी।
कर्णेश कुमार - निवासी पहाड़पुर, तरियानी, शिवहर।
अर्जुन कुमार - निवासी तुर्की खरारू, मीनापुर, मुजफ्फरपुर।
सुषीन्द्र कुमार - निवासी सोनवरसा, तरियानी, शिवहर।
रामउद्देश्य कुमार उर्फ चंदन - निवासी चोरीत, सीतामढ़ी।
छापेमारी के दौरान पांच मोटरसाइकिल बरामद हुईं।
निरुद्ध व्यक्तियों की निशानदेही पर सीतामढ़ी जिले के परशुरामपुर और चोरौत से पांच और मोटरसाइकिल, एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल, और एक अन्य आरोपी संजय मंडल को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में, शंकरपुर बिंदी क्षेत्र (पिपराही थाना) से विजय राय को पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
फरार आरोपी:
मनीभूषण कुमार उर्फ मनी (सोनवरसा, तरियानी)।
शत्रुधन साह (कबाड़ संचालक, परसौनी, सीतामढ़ी)।
SIT ने कुल 12 मोटरसाइकिल (7 सही हालत में, 5 क्षतिग्रस्त) बरामद की।
कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
2 अपराधी फरार हैं।
इस सफलता में अंचल निरीक्षक तरियानी रंधीर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष तरियानी विनय प्रसाद, थानाध्यक्ष श्यामपुर भटहा सुनील कुमार, थानाध्यक्ष तरियानी छपरा रोहित कुमार, और थानाध्यक्ष हिरम्मा सुबोध कुमार मेहता शामिल रहे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अन्य संदिग्धों और चोरियों में शामिल अपराधियों की तलाश जारी है।
तिरहुत लाइव संवाददाता राकेश चौधरी की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें