एक करोड़ 12 लाख की लागत से तालाब का होगा जीर्णोद्धार

एक करोड़ 12 लाख की लागत से तालाब का होगा जीर्णोद्धार

तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क सीतामढ़ी

 नानपुर (सीतामढ़ी ) प्रखंड के कोयली गाँव स्थित मठ टोला स्थित तालाब का जीर्णोद्धार एक करोड़ 12लाख की लागत से निर्माण का कार्य का शिलान्यास सचिव वन पर्यावरण व उद्योग विभाग पटना वंदना प्रेयशी ने फीता काटकर कर किया |
उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए सचिव वंदना प्रेयशी ने कहा कि मै वन पर्यावरण एवं उद्योग विभाग के सचिव पटना मे पदस्थापित हूं!पर्यावरण को ठीक रखने के लिए जल जीवन हरियाली योजना बिहार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है |इसलिए आप सभी लोग इस योजना का लाभ उठाये और पर्यावरण को शुङ्ग बनाये ¡इन्होने का कहा कि सीतामढ़ी के नानपुर के कोयली गाँव मे मेरा जन्मस्थली है और इस कारण मुझे इस भूमि से अत्यधिक लगाव है |इसलिए वन विभाग द्वारा एक करोड़ 12लाख की लागत से तालाब जीर्णोद्धार एवं पेड़ लगाने की योजना का शुभारम्भ की हूं |राज्य की ग़रीबी एवं बेरोजगारी को मिटाने के लिए उद्योग विभाग द्वारा ढेर सारी योजनाये चला रही है उस कड़ी मे पिछले वर्ष कोयली के सटे जानीपुर मे मेटालिका फ़ूड का शुभारम्भ किया था जो चालू है |इस बार भी इस गाँव के अगल बगल बहेरा जाहिद पुर गाँव मे औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रीहित भूमि का निरिक्षण किया गया है और इसकी लम्बाई और चौराई बढ़ाने का निर्देश सीओ सुमित कुमार को दिया गया है ताकि यहाँ उद्योग लगाकर लोगो की गरीबी और बेरोजगारी को दूर किया जा सके |इन्होने यह भी कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 504एकड़ भूमि का अधिग्रहण के लिए लगभग 300करोड़ आबटित कर दिया गया है |
ग्रामीण बिनीत कुमार सिन्हा ने सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि वंदना जी को को पाकर हम कोयली वासी गौरवान्वित महशुस कर रहे है इनको अपने जन्मभूमि से इतना स्नेह और लगाव है यह हमलोगो के लिए गौरव व सौभाग्य की बात है!इनके कृपा दृष्टि से हो रहे विकास के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे |
मौके पर डीडीसी मनन राम, डीएफ ओ डॉ अमिता राज एस डी ओ इस्तेयाक अहमद अंसारी, निदेशक प्रशासन विकास कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक उद्योग विभाग प्रिया भारतीडीसी एल आर डॉ अनंत कुमार सीओ सुमित कुमार यादव बीडीओ आबिद हुसैन थानाध्यक्ष अशोक कुमार प्रभात कुमार रिंकू, मुकेश कुमार मिश्र,विनय कुमार पासवान, सुंदेश्वर पासवान अभिषेक कुमार आशीष झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे,!

तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क राम श्रेष्ठ पासवान अनुमंडल ब्यूरो पुपरी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तरियानी :- प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम

शिवहर में प्रशांत किशोर का हुंकार, बोले – बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए करें मतदान