तरियानी थाना क्षेत्र के औरा गांव से चोरों ने एक रात में लॉक तोड़कर उड़ाई चार मोटरसाइकिल

तरियानी थाना क्षेत्र के औरा गांव से चोरों ने एक रात में लॉक तोड़कर उड़ाई चार मोटरसाइकिल

शिवहर :- शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा गांव में चोरों ने कोहरे का फायदा उठाते हुए एक ही रात में चार मोटरसाइकिलों की चोरी कर ली। चोरों ने मोटरसाइकिलों के लॉक तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया। जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चाहे चोर कितना भी शातिर क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

पुलिस अब इस घटना से जुड़े सुराग और चोरों का पता लगाने में जुटी है। इलाके के लोगों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

तिरहुत लाइव संवाददाता भास्कर कुमार की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवहर विधायक चेतन आनंद संघर्ष से विरासत तक, शिवहर का नया अध्याय

74वीं वर्षगांठ मनाएगा बीआर‌ए बिहार विश्वविद्यालय ; 1952 में हुई थी स्थापना

पूर्व विधायक मो :सरफुद्दीन का बढ़ता जनाधार, शिवहर की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत