55 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

55 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शिवहर: नगर थाना पुलिस ने शहर के त्रिलोकी नगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्थान पर छापेमारी कर 55 बोतल नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वार्ड 15, नगर परिषद क्षेत्र निवासी नंदेश्वर पटेल के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

नगर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा कढ़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस प्रकार की कार्रवाइयों से स्थानीय प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है, जिससे शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

तिरहुत लाइव शिवहर ब्यूरो चीफ नीतेश गिरी की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

74वीं वर्षगांठ मनाएगा बीआर‌ए बिहार विश्वविद्यालय ; 1952 में हुई थी स्थापना

शिवहर विधायक चेतन आनंद संघर्ष से विरासत तक, शिवहर का नया अध्याय

पूर्व विधायक मो :सरफुद्दीन का बढ़ता जनाधार, शिवहर की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत