तरियानी :- प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब
प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, शिवहर बना जनसुराज की हुंकार का गवाह
"यह यात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि वैचारिक आंदोलन है" — प्रशांत किशोर
तरियानी में ऐतिहासिक भीड़, जनता ने किया जनसुराज अभियान का भव्य स्वागत
शिवहर (तरियानी) – जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रसिद्ध चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ शुक्रवार को शिवहर जिले के तरियानी चौक स्थित युगल किशोर महाविद्यालय पहुँची। यहां हजारों की संख्या में जुटी रिकॉर्डतोड़ भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंडाल खचाखच भरा हुआ था, गाजे-बाजे और नारों की गूंज से पूरा इलाका गूंज उठा।
कार्यक्रम में जनसुराज के दर्जनों नेताओं की मौजूदगी, भावी प्रत्याशियों ने दी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन की अगुवाई तरियानी छपरा की मुखिया एवं जन सुराज पार्टी की संभावित विधानसभा प्रत्याशी अर्पणा सिंह और उनके पति समाजसेवी नितेश सिंह महाराज ने की। मंच पर पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे जिनमें संस्थापक सदस्य नीरज सिंह (उद्योगपति), गिरीश नन्दन सिंह "प्रशांत", अमजद हक, रामप्रवेश सिंह, जितेंद्र सिंह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रणविजय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार, सचिव सुधीर कुमार गुप्ता, आसिफ इकबाल सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल हैं।
“बदलाव यात्रा” अगले 120 दिन, 243 विधानसभा सीटों तक – प्रशांत किशोर का संकल्प
भीड़ से उत्साहित प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि—
“यह यात्रा केवल राजनीतिक पहल नहीं है, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है जिसका उद्देश्य बिहार के आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हम 120 दिनों तक बिहार की 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि
“जेपी आंदोलन की भूमि आज अंधकार में डूबी है। उनके अनुयायी सत्ता सुख में व्यस्त हैं, लेकिन जेपी के घर में आज तक रोशनी नहीं है। सरकार से अपील है कि जनता से चंदा लेकर ही सही, जेपी जी के घर में बिजली पहुंचाएं।”
“सत्ता नहीं, व्यवस्था परिवर्तन चाहिए” – प्रशांत किशोर की हुंकार
प्रशांत किशोर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी यह यात्रा सत्ता पाने की चाहत नहीं, बल्कि जन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है ऐसे विकल्प की जो जनता के सरोकारों से जुड़े, न कि सत्ता के खेल से।
नितेश सिंह महाराज का भावपूर्ण संबोधन – "हर गांव तक जनसरोकार पहुँचाना लक्ष्य"
मंच से नितेश सिंह महाराज ने कहा कि—
“यह यात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। यह पहल गांव-गांव, घर-घर तक जन सरोकारों को पहुँचाने और लोगों को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने का माध्यम है।”
कई जिलों के गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सीताराम यादव, जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष मनोरमा त्रिवेदी, संविधान सभा सदस्य जयराम सिंह, जिला अभियान संयोजक विजय सिंह, राज्य अभियान सदस्य कैप्टन कौशलेंद्र सिंह, अजय कुमार, राम बाबू सिंह, बेलसंड अध्यक्ष राकेश सिंह, किसान अध्यक्ष हरिशंकर महतो, अमित कुमार सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह समेत कई दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में भरोसा जताया।
शिवहर में बदलाव की दस्तक, जनसुराज बना जनआंदोलन
शिवहर जिले में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि जनता अब बदलाव चाहती है। जनसुराज पार्टी का यह आयोजन न केवल भीड़ के लिहाज से सफल रहा, बल्कि बिहार की राजनीति में एक नए विकल्प की ठोस दस्तक भी बनकर उभरा।
तिरहुत लाइव संवाददाता राकेश चौधरी की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें