शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप (द्वितीय)2024-25 का शुभारंभ

शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप (द्वितीय)2024-25 का शुभारंभ

मुख्य अतिथि के रुप में अविनाश कुणाल,अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर ने दीप प्रज्वलित कर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

शिवहर---- जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आज सुबह शहर के गांधी भवन में शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 का उद्घाटन किया गया ।

 मुख्य अतिथि अविनाश कुणाल, अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । मौके पर अन्य अतिथिगण पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी अजब लाल चौधरी, अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्रीमती रानी गुप्ता, मुरलीधर श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे ।

एसडीएम अविनाश कुणाल, अनुमंडल पदाधिकारी,‌ शिवहर ने खिलाङियों की शानदार उपस्थिति पर खुशी जाहिर की और बताया कि जिला खेल भवन के बगल में दो बैडमिंटन कोर्ट जल्द हीं बन कर तैयार हो जाएगा। बैडमिंटन खिलाङियों को आगे मैच खेलने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा ।

आज अंडर-13 और अंडर-17 बालक एवं बालिका कोटि में कुल 22 एलिमिनेशन राउंड के मैच खेले गये । आज से अगले 10 जनवरी तक अलग-अलग उम्र कोटि के सैकङों बैडमिंटन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे । 
10 जनवरी को शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

उद्घाटन के मौके पर शिवहर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह, सचिव अनिल कुमार झा, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सदस्यगण मुकुंद प्रकाश मिश्रा, मुनचुन कुमार, प्रशांत कुमार, नवीन कुमार, अखिलेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे। मैच संचालन हेतु रेफरी रविरंजन कुमार सिंह, मुकेश कुमार एवं विशाल कुमार उपस्थित थे।

तिरहुत लाइव शिवहर ब्यूरो चीफ नितेश गिरी की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तरियानी :- प्रशांत किशोर की 'बदलाव यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर सीतामढ़ी को-ऑपरेटिव बैंक का बड़ा आयोजन, दो पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा माइक्रो एटीएम

शिवहर में प्रशांत किशोर का हुंकार, बोले – बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए करें मतदान