संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिवहर में सब-रजिस्टार नीरज कुमार के योगदान से रजिस्ट्री राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि, 4.20 करोड़ की बढ़ोतरी

चित्र
शिवहर :- शिवहर जिला रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यभार संभालने के बाद वर्तमान सब-रजिस्टार नीरज कुमार के कुशल प्रबंधन और पारदर्शी कार्यशैली के चलते वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन रजिस्ट्री से हुए राजस्व में 4 करोड़ 20 लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शिवहर जिले से भूमि रजिस्ट्री के माध्यम से कुल 29 करोड़ 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं, नये वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 33 करोड़ 34 लाख रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी किसी भी सरकारी रजिस्ट्री दर में बदलाव किए बिना हुई है। इसका श्रेय कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल संचालन को दिया जा रहा है। मामलों पर सब-रजिस्टार का जवाब – RTI के आरोपों को बताया निराधार हाल ही में रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ी कुछ शिकायतें और आरोप सार्वजनिक रूप से सामने आए थे, जिनमें RTI के माध्यम से जानकारी नहीं मिलने की बात कही गई थी। इस संबंध में स...