गरीब जनता पार्टी लो०द्वारा रविदास जयंती सह-विशाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
गरीब जनता पार्टी लो०द्वारा रविदास जयंती सह-विशाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन तरियानी चौक में संत रविदास जी को श्रद्धांजलि, कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी को किया गया नमन शिवहर :- शिवहर जिले के तरियानी चौक स्थित युगल किशोर राज मंगल सिंह महाविद्यालय परिसर में गरीब जनता पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ कवि जी के नेतृत्व में संत रविदास जयंती सह-विशाल सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत रविदास जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस समारोह में संत रविदास जी के सामाजिक सुधारों, उनके योगदान और उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कारगिल शहीद मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी वीरता और बलिदान को नमन करते हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक अमरेंद्र कुमार सिंह ने की, संचालन दीनबंधु सिंह क्रांतिकारी ने किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना बाबू ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी दीनबं...